Himachal Update:- हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में 15 मार्च तक कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट।
निगम ने 15 मार्च तक सभी करीब 50 इकाइयों में विशेष विंटर डिस्काउंट देने का फैसला लिया है।

हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों को नए साल में तोहफा दिया है। बताया गया कि निगम के होटलों में कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट दी जाएगी। साथ ही बताया गया कि सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने 15 मार्च तक सभी करीब 50 इकाइयों में विशेष विंटर डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। बताया गया कि देवभूमि हिमाचल में आने वाले सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश में स्थित अधिकांश होटलों में डिस्काउंट देने का फैसला लिया है।
बताया जा रहा है कि शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। खाने-पीने के सामान पर छूट नहीं मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटन निगम के महाप्रबंधक अश्वनी सोनी ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान भारी भीड़ के चलते बहुत से सैलानी पर्यटन स्थलों का रुख नहीं करते और जनवरी में घूमने निकलते हैं। ऐसे लोगों को निगम के होटलों में ठहरने के लिए आकर्षित करने के लिए 20 फीसदी छूट दी गई है।



