Himachal Update:- बैजनाथ बस डिपो की बिगड़ रही हालत।
नौबत बैजनाथ के डिपो को बंद करने तक पहुंच गई।

हिमाचल प्रदेश में सबसे पुराने बस डिपुओं में शुमार बैजनाथ स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बस डिपो की हालत तब से बिगड़ी हुई है जब से जोगिंद्रनगर में सब-डिपो बना दिया गया। बताया गया कि निगम के उस समय के अधिकारियों ने बैजनाथ के बस डिपो को खोखला करने में कोई भी कसर बाकी नहीं रखी। बताया जा रहा है कि यहां के भाजपा कार्यकाल के समय के नेता देखते ही रह गए। बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे पहले बैजनाथ बस डिपो से जोगिंद्रनगर सब-डिपो के लिए अच्छे-अच्छे कमाईदार रूटों को बसों सहित ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया। फिर धीरे-धीरे बैजनाथ से चालकों, परिचालकों, कार्यालय स्टाफ , कार्यशाला से स्टाफ को ले जाना शुरू कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि नौबत बैजनाथ के डिपो को बंद करने तक पहुंच गई। बात यहां भी नहीं थमी। जब बैजनाथ में चालकों-परिचालकों की कमी होने लगी तो लंबे रूट वाली बसें नहीं चल पा रही थी। ऐसे में साथ लगते क्षेत्र के डिपो संचालकों द्वारा मौके का फायदा उठाने में देर न करते हुए बैजनाथ से अपने-अपने डिपो से रूट लेकर बसें चलानी शुरू कर दी। आज हालात यह हो गए हैं कि जीरो बुक वैल्यू वाली बसें बैजनाथ में ही रह गई हैं। इस बारे यहां के अधिकारियों-कर्मचारियों के हाथ खड़े होने लगे हैं। जीरो बुक वैल्यू वाली बसों को मरम्मत कर कितने दिन चलाया जा सकता है यह देखने वाली बात है।



