Himachal Update:- लोनिवि में लोक निर्माण विभाग एनएच विंग के कार्यालय में लगी आग।
घटना में कमरे की खिड़की और बिजली की वायरिंग को पहुंचा नुकसान।

हाल ही में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) एनएच विंग के कार्यालय में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। बताया गया कि सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना में कमरे की खिड़की और बिजली की वायरिंग को नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर लोनिवि एनएच कार्यालय के एक कमरे से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके साथ ही बताया गया कि रविवार को अवकाश होने के चलते कार्यालय के समीप आते जाते स्थानीय लोगों ने कमरे से धुआं निकलने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। इस सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस घटना में कार्यालय की खिड़की व बिजली की वायरिंग को नुकसान पहुंचा। अगर समय रहते अग्निशमन विभाग को इस घटना की सूचना नहीं मिलती तो नुकसान अधिक हो सकता था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। साथ ही इस संबंध में अग्निशमन केंद्र ऊना के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।



