Himachal Update:- ब्रेक न लगने से स्कूल बस की आगे चल रही बस से हुई भिड़ंत।
चार छात्राएं और दो शिक्षक हुए घायल।

हाल ही में पुलिस थाना धर्मशाला के तहत मैक्लोडगंज के बाईपास मार्ग पर ब्रेक न लगने से स्कूल बस की आगे चल रही निजी बस से भिड़ंत हो गई। बताया गया की इस हादसे में चार छात्राएं और दो शिक्षक घायल हो गए। सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में उपचार करवाया गया है। बताया गया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि ऊना में चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग ले रहे प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवी एक दिवसीय भ्रमण के चलते मैक्लोडगंज आए थे। वहीं मैक्लोडगंज घूमने के बाद वह वापस ऊना लौट रहे थे। बताया गया कि इसी बीच रविवार को मैक्लोडगंज बाईपास मार्ग पर स्कूल बस के ब्रेक न लगने के चलते आगे चल रही बस से टक्कर हो गई। पास में ही खाई थी। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया कि घायलों को एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला उपचार के लिए लाया गया। जांच के बाद पाया गया कि सब घायलों को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।



