Himachal Update:- डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा सियासी हमला।
डीजल के दामों में तीन रुपये की बढ़ोतरी।

चुनाव से पहले महंगाई पर हल्ला बोलने वाली कांग्रेस ने सत्ता में आते ही डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर जोर का झटका दिया है। बताया गया कि कांग्रेस ने डीजल के दामों में तीन रुपये की बढ़ोतरी कर जनता को महंगाई कम करने की बजाय बढ़ाने का तोहफा दिया है। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार व प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में वैट बढ़ाकर डीजल का मूल्य तीन रुपये बढ़ा दिया है।
बताया जा रहा है कि इससे महंगाई घटने के बजाय और बढ़ेगी। साथ ही बताया कि जबकि कांग्रेस चुनावों से पहले महंगाई पर खूब हल्ला बोल रही थी। कांग्रेस महंगाई के नाम पर जनता को गुमराह कर रही थी कि लोग महंगाई की मार से त्रस्त हैं। लेकिन कांग्रेस ने आते ही डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी।
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पूर्व जयराम सरकार ने भी उस समय वैट में पेट्रोल पर 2 और डीजल पर 4.60 रुपये की कटौती की थी। इसके कारण पेट्रोल और डीजल के रेट में 12 और 17 रुपये प्रति लीटर की कमी आ गई थी। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 10 गारंटियों का जुमला देकर लोगों से वोट मांगे थे।



