ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

Himachal Update:- व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाले डाल रहे आर्थिक बोझ, बना दिए छह सीपीएस:- जयराम ठाकुर।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार ने जनता पर ही भारी आर्थिक बोझ डाल दिया है। इसके साथ ही बताया गया कि प्रदेश में पहली बार छह सीपीएस बना दिए गए हैं। केवल अपनी सरकार चलाने के लिए ऐसा किया गया है। प्रदेश में डीजल पर वैट बढ़ोतरी गरीबों पर बोझ है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में सैकड़ों संस्थानों को बंद करके वर्तमान सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार से लौटते हुए पांवटा साहिब में मीडिया से बात करते हुए जयराम ने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार के नेताओं ने हिमाचल में खर्च कम करने की बात की थी। अब छह सीपीएस बनाकर हिमाचल की जनता पर करोड़ों रुपये का आर्थिक बोझ डाल दिया है। साथ ही बताया गया कि इनका खर्च निकालने के लिए जनता को तीन रुपये प्रति लीटर डीजल बढ़ाना जनता को तोहफा दिया है। इससे मालभाड़ा , रॉ मैटेरियल व राशन के दाम समेत प्रदेश में महंगाई बढ़ेगी। 

इसके साथ बताया गया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के समय में देश में सबसे सस्ता डीजल व पेट्रोल मिल रहा था। पहले प्रति लीटर डीजल पर 4.40 वैट था। अब नई प्रदेश सरकार ने इसे 7.40 रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब कर्ज की सीमा बढ़ाने को बिल पारित कर तीन हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी नई सरकार कर रही है। बताया गया कि इस सरकार ने बदले की भावना से भाजपा राज में खोले व संचालित हो रहे एसडीएम कार्यालय, तहसील व उप तहसील समेत सैकड़ों कार्यालयों को बंद कर दिया है। एक सवाल के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि मिशन लोटस की भाजपा को कोई जरूरत नहीं है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button