दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update:- धक्का-मुक्की के बीच टूटे राजभवन के शीशे, भारी भीड़ चलते बंद करना पड़ा गेट।

कैबिनेट मंत्रियों की शपथ देखने पहुंची भारी भीड़ के चलते बंद करना पड़ा गेट।

कैबिनेट मंत्रियों की शपथ देखने के लिए रविवार को राजभवन में भारी भीड़ उमड़ी। बताया जा रहा है कि नौबत यहां तक आ गई कि शपथ के दौरान समर्थक दरबार हाल के मेन गेट से अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। धक्का-मुक्की के बीच राजभवन में दरवाजे व खिड़कियों के कुछ शीशे भी टूट गए। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को बड़ी जदोजहद करनी पड़ी। बताया गया कि इस दौरान शोर-शराबा भी होने लगा। सुरक्षा कर्मियों के सामने विकट परिस्थितियां पैदा हो गई। पुलिस ने भीड़ को रोका और फिर बड़ी मुश्किल से दरबार हाल का गेट बंद किया। भीतर हाल में सरकारी अधिकारी, विशिष्ट अतिथि, मीडिया कर्मियों और नेताओं के समर्थकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।

इसके साथ ही बताया गया कि मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के नजदीकी परिजन भी समारोह में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से पहले शपथ लेने वाले विधायक राजभवन पहुंच चुके थे। पौने दस बजे मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक दरबार हाल में किनारे पर लगाए गए सोफे पर बैठ गए थे। नौ बजकर 54 मिनट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू राजभवन आए। सबसे पहले हर्षवर्धन चौहान, चंद्र कुमार चौधरी, रोहित ठाकुर व जगत सिंह नेगी राजभवन पहुंचे। फिर विक्रमादित्य सिंह आए और उसके बाद कर्नल धनीराम शांडिल तथा अनिरूद्ध सिंह पहुंचे। इससे स्पष्ट हो गया था कि ये सभी सात नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। सात मंत्रियों में से केवल हर्षवर्धन चौहान व जगत नेगी ने अंग्रेजी में शपथ ली। बाकी सभी ने हिंदी में पद व गोपनीयता की शपथ ली।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button