ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

Himachal Update:- 12 विधायक देने वाले कांगड़ा को सिर्फ एक मंत्री?

सरकार में हुई नजरअंदाजी से संसदीय क्षेत्र के लोग हैरान।

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला और हिमाचल की सत्ता का रास्ता दिखाने वाले कांगड़ा जिला से सुक्खू सरकार में मात्र एक मंत्री होने से सभी हैरत में हैं। बताया गया कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को 12 विधायक दिए हैं। ऐसे में मात्र एक मंत्री मिलने से क्षेत्र के लोगों में निराशा है। पहली बार कोई इस तरह की नजर अंदाजी से लोगों में सरकार के प्रति खासी नाराजगी देखी जा रही है।

इसके साथ ही बताया गया कि सुक्खू सरकार के ऊपरी हिमाचल के प्रेम से न केवल कांग्रेस के लोग, बल्कि भाजपा के लोग भी हैरान हो रहे हैं। पिछले आंकड़ों को देखें तो चाहे वीरभद्र सरकार रही हो या फिर धूमल सरकार, कांगड़ा से 4-4 और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पंाच मंत्री भी रहे हैं। ऐसे में अब लोग चर्चा कर रहे हैं कि ऐसा ही मंत्रिमंडल गठन करना था तो फिर इतना इंतजार भी क्यों करवाया गया।कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए सबसे बड़ा योगदान देने वाले कांगड़ा जिला के नई सरकार में नजरअंदाज किए जाने से कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लोगों में खासी नाराजगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर भी नाराजगी देखी गई कि 2024 में लोकसभा के चुनाव हैं और उससे पहले सरकार क्या संकेत देना चाह रहे हैं।

साथ ही बताया गया कि जयराम सरकार में भी कांगड़ा के कांग्रेस नेता भेदभाव के आरोप लगाते रहे हैं। इसके साथ ही कांगड़ा के पालमपुर में एक ही परिवार के दो सदस्यों को सरकार में महत्त्वपूर्ण पद दे दिए, तो बाकी क्षेत्र पूरी तरह से अनदेखे कर दिए गए। यह बात भी खासी चर्चा का विषय बनी रही। 

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button