ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Himachal Update:- प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 की जगह 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने की तैयारी।

प्रदेश में 22.58 लाख उपभोक्ता घरेलू श्रेणी के हैं।

हिमाचल प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 के बजाय 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि विशेष मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से तीन बिंदुओं को लेकर जानकारी मांगी है। 

बताया जा रहा है कि अधिकारियों से पूछा गया है कि कितने उपभोक्ताओं को 300 यूनिट निशुल्क बिजली का लाभ होगा? कितना खर्च आएगा ? इसकी भरपाई कैसे होगी ? हिमाचल में 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने से अभी 14 लाख उपभोक्ताओं के मासिक बिल शून्य हो गए हैं।

साथ ही बताया गया कि ऐसे उपभोक्ताओं से बोर्ड मीटर रेंट और अन्य सेवा शुल्क भी नहीं ले रहा है। प्रदेश में 22.58 लाख उपभोक्ता घरेलू श्रेणी के हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली देने की गारंटी दी थी। घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने से बोर्ड का राजस्व घाटा 275 करोड़ पहुंच गया है। बताया गया कि 125 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली की एवज में सरकार बोर्ड को प्रतिमाह 66 करोड़ रुपये सब्सिडी दे रही है। जनवरी 2023 से बोर्ड को 125 यूनिट की निशुल्क बिजली योजना जारी रखने के लिए सरकार से अनुदान की दरकार है। प्रतिमाह 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने से बोर्ड की परेशानियां और बढ़ने के आसार हैं।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button