दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update:- कांगणी जंगल में तेंदुआ एक बार फिर सक्रीय।
कांगणी के जंगल मे एक बार फिर तेंदुऐ की आहट।

मंडी।
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कांगणी जंगल में तेंदुआ एक बार फिर सक्रीय हो गया है। बताया गया कि स्थानीय जनता के मुताबिक व राहगिरो के अनुसार बताया जा रहा है की सांय अंधेरा ढलते ही सड़क पर दुपहिया वाहनों को पीछे से झपटता है या दौड़ता है पीछे से। इसके साथ ही बताया गया कि यह पहली बार नहीं हुआ ज़ब तेंदुआ इस जंगल मे देखा गया और तेंदुआ वाहनो के पीछे भागता है पहले भी तेंदुआ ऐसी हलचल के साथ देखा गया था जिसके वीडियो भी राहगिरो ने बनाये थे l
बताया गया कि अब एक बार इस जंगल के आस पास तेंदुआ लोगों को मिलना शुरू हो गया है गत वर्ष भी यहां तेंदुऐ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था पर तेंदुआ पिंजरे ने नहीं फंसा l वन विभाग को अब यहां पर समय रहते पिंजरा लगा देना l



