Himachal Update:- ग्रामीण पर चलाई गोली, टांग में फायर कर आरोपी मौके से फरार।

कुल्लू।
हिमाचल के जिला कुल्लू स्थित पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख में एक व्यक्ति को दबंग ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की टांग में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच बताया गया कि छानबीन के दौरान आरोपी के पास से रिवॉल्वर के साथ छह जिंदा कारतूस कब्जे में लिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आठ जनवरी की रात मनाली थाना को इस घटना की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही उन्होंने कहा कि मनाली के जगतसुख में एक दबंग ने अपनी रिवाल्वर से लोकल व्यक्ति की टांग में गोली मारी है, जिससे टांग में फैक्चर आया है।
इसके साथ ही बताया गया कि आरोपी की पहचान वीरेंद्र शर्मा निवासी जगतसुख मनाली के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति प्रियाल आचार्य गांव शुरू मनाली का रहने वाला है। घायल को इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल रैफर किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास तथा आम्र्स एक्ट में मुकदमा दायर किया गया है।



