अपराधदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update:- सोलन में बहस के बाद कर दी फायरिंग, 4 लोग घायल।
हमीरपुर से शिमला जा रहे थे लोग।

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर देर रात फायरिंग होने से एक व्यक्ति सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि घायलों को तुरंत अर्की अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमीरपुर से शिमला जा रहे इन लोगों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसको लेकर एक व्यक्ति ने बाहर से कार के शीशे पर फायरिंग कर दी जिस कारण आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति को गोली लग गई तथा कार की पिछली सीट पर बैठीं अन्य तीन महिलाएं भी घायल हो गईं।



