दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update:- सडक़ दुर्घटना डाटाबेस एप्लिकेशन हुई लांच।

ऑनलाइन हुआ सडक़ हादसों का रिकार्ड।

हिमाचल प्रदेश में एकीकृत सडक़ दुर्घटना डाटाबेस एप्लिकेशन लांच किया गया। यह पूरे देश के लिए भारत सरकार के सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है और एप्लिकेशन को एनआईसी टीम द्वारा विकसित और प्रबंधित किया जा रहा है। बताया गया कि इस परियोजना में मुख्य हितधारक विभाग पुलिस परिवहन, राजमार्ग और स्वास्थ्य विभाग हैं। साथ ही बताया गया कि एएसपी टीटीआर नरवीर राठौर ने बताया कि इस एप्लिकेशन में अब तक 600 से अधिक दुर्घटनाओं के आंकड़े अपलोड किए जा चुके हैं। भविष्य में मोटर दुर्घटना बीमा दावे का निपटान रेड के उन्नत संस्करण यानी ई.डीएआर (विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट) द्वारा किया जाएगा।

बताया गया कि मंगलवार को हिमाचल पुलिस की ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे इकाई द्वारा आइरेड एप्लीकेशन पर ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला नोडल अधिकारी (एएसपी/ डीएसपी) एसएचओ प्रभारी पुलिस पोस्ट ट्रैफिक क्लर्क व एनआईसी अधिकारियों के स्तर पर 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भी आग लिया। आईआरएडी एप्लिकेशन की बुनियादी कार्यात्मकताओं पर एक परिचयात्मक नोट भी नरवीर सिंह राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीटीआर द्वारा दिया गया। भूपेंद्र पाठक परियोजना समन्वयक एनआईसी हिमाचल प्रदेश और अंकुश ठाकुर राज्य रोत आउट प्रबंधक आईआरएडी परियोजना द्वारा आईरेड एप्लीकेशन के बुनियादी तौर-तरीकों और मुद्दों के अद्यतन और प्रशिक्षण भाग पर जिला पुलिस के साथ चर्चा की गई।

पुलिस को 425 मोबाइल प्रदान।

बताया गया कि आइरेड एप्लीकेशन में दुर्घटना स्थलों से दुर्घटना डाटा अपलोड करने के लिए इस इकाई द्वारा जिला पुलिस को 425 मोबाइल फोन भी प्रदान किए जा रहे हैं। पुलिस की टीटीआर इकाई लगातार राज्य में सडक़ सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी पर ध्यान केंद्रित कर रही है और सडक़ सुरक्षा सेल ट्रांसपोर्ट और एनआईसी एचपी के समन्वय में इस तरह की कार्यशालाएं निकट भविष्य में भी आयोजित की जाएगी और हिमाचल पुलिस की क्षमता निर्माण में मदद करेगी।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button