ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

Himachal Update:- 26 से शुरू होगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा, कांग्रेस ने बनाई रणनीति।

'भारत जोड़ो’ यात्रा का हिस्सा होगा अभियान।

हिमाचल में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की रूपरेखा तय हो गई है। कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी 26 जनवरी से इस अभियान पर निकलेंगे और आगामी दो महीने तक अभियान चलता रहेगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों से इस अभियान को जोडक़र देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा मंगलवार को शिमला में तय की है। इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक रघुवीर सिंह मीणा और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों को अभियान की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि इस मौके पर रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है। देश भाजपा सरकार की नीतियों और निर्णयों से दुखी है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का ही एक हिस्सा है, जो 26 जनवरी से शुरू होगा और आगामी दो माह तक हर जिला, ब्लॉक और गांव-गांव से होते हुए हर घर-घर तक जाएगा।

इसके साथ ही बताया गया कि इस दौरान नुक्कड़ सभाओं में भाजपा की तानाशाही नीतियों से अवगत करवाना मुख्य लक्ष्य है। इसके साथ देश में आपसी भाइचारे को मजबूत करना और लोगों की समस्याओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पूर्व सांसद प्रदेश में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के केंद्रीय पर्यवेक्षक रघुवीर सिंह मीणा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों का आह्वान किया है कि वह 26 जनवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक का संचालन कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने किया।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button