ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Himachal Update:- प्रदेश सरकार द्वारा 13 आईपीएस अधिकारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा।

हाल ही में राज्य सरकार ने प्रदेश के आईजी रैंक के 2005 बैच की सुमेधा और संतोष कुमार को प्रमोशन देकर लेवल 14 का पे स्केल दिया है। इसके साथ ही बताया गया कि डीआईजी रैंक के 2009 बैच के आईपीएस गुरुदेव चंद, विमुक्त रंजन और अनुपम शर्मा को लेवल 13 का पे स्केल दिया गया। साथ ही इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
बताया जा रहा है कि तीन आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी, अभिषेक एस और अमित यादव को प्रमोट कर सीनियर टाइम स्केल लेवल 11 का पे स्केल प्रदान किया है। इसके साथ ही बताया गया कि 5 आईपीएस डॉ. वीरेंद्र कुमार, साक्षी वर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. कार्तिकेय गोकुलाचंद्रन और वीरेंद्र शर्मा को पदोन्नति देकर जूनियर प्रशासनिक ग्रेड लेवल 12 दिया गया है।



