Himachal Update:- जिला परिषद ने रीज में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने को लगाई मुहर।
नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की पंचायतों की 15वें वित्तायोग की शेल्फ पारित की गई, जबकि जिला में नशे के जाल को जड़ से उखाडऩे को लेकर चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही बताया गया कि यह शेल्फ और नशे के मकडज़ाल के मुद्दे जिला परिषद शिमला की बैठक में उठाए गए। साथ ही बुधवार को बचत भवन शिमला में जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बताया जा रहा है कि बैठक में सदस्यों द्वारा प्रस्तावों व प्रश्नों पर चर्चा की गई और 15वें वित्त आयोग द्वारा मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों की शेल्फ को पारित किया गया। बताया गया कि अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने बैठक का संचालन किया और सदस्यगणों से सीधा संवाद स्थापित किया। बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने युवा पीढ़ी में नशाखोरी की समस्या पर विस्तृत चर्चा की और पुलिस विभाग से मुख्य सरगना को पकडऩे का आह्वान किया और इस समस्या की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। इसके साथ ही बताया गया कि जिला परिषद सदस्य सुभाष कैंथला ने विकास खंड नारकंडा की ग्राम पंचायतों को लूहरी परियोजना प्रभावित क्षेत्रों की सूची में जोडऩे का मुद्दा उठाया, जिससे किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान की भरपाई संभव हो सके।



