Himachal Update:- पधर: चौहारघाटी में आग लगने से 8 कमरों का मकान जलकर राख।
घटना बुधवार रात करीब 12 बजे के आस पास हुई।

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल पधर की चौहारघाटी में आग लगने से 8 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। इसके अलावा बताया गया कि आग लगने की घटना बुधवार रात करीब 12 बजे के आस पास हुई। बताया जा रहा है कि घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर रवाना हो गया है। साथ ही पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि सुधार पंचायत के घगटयाँन गांव में दो भाइयों का आठ कमरों का मकान और दो किचन घटना में पूरी तरह स्वाहा हो गए हैं। बताया जा रहा है इस दुखद घटना से चौहारघाटी में शोक की लहर है।बताया गया कि वही आग की घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग भी बचाव में पहुंचे लेकिन मकान को जलने से नही बचा पाए ।
बताया जा रहा है कि आग किन कारणों से लगी है अभी तक पता नही योग पाया है । पंचायत समिति द्रंग की अध्यक्ष शीला ठाकुर, उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, पंचायत समिति सदस्य कमला ठाकुर ने घटना पर शोक जताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है ।



