Himachal Update:- कर्मचारियों को पहली कैबिनेट बैठक में मिलेगा पुरानी पेंशन का तोहफा: सीएम।
सुक्खू ने सचवालय कर्मियों को किया संबोधित।

हिमाचल प्रदेश कि नई सरकार की ओर से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को 13 जनवरी को प्रस्तावित पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन का तोहफा मिलेगा। बताया गया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही बताया गया कि कहा कि अर्की में उन्होंने पहली बार कहा कि था कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। साथ ही बताया गया कि इसका मकसद कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना था। पूर्व सरकार ने 75 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया, लेकिन कर्मचारियों के पांच हजार करोड़ रुपये के एरियर तक नहीं दिए। इससे साफ है कि कहीं न कहीं अव्यवस्था है।
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों का स्वाभिमान लौटाने, सामाजिक सुरक्षा देने के लिए कल कैबिनेट में पुरानी पेंशन योजना पर फैसला लिया जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि कल से आपकी पुरानी पेंशन के पैसों का भी इंतजाम कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसे किस तरीके से दिया जाएगा, इसका भी कर्मचारी प्रतिनिधियों के बैठकर निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ होते हैं।



