Himachal Update:– चंबा और शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत।
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हड़ोठा में ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी।

हिमाचल प्रदेश के चंबा और शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हड़ोठा में ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। इसके साथ ही बताया गया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र टेक चंद गांव हड़ोठा तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। बुधवार देर रात घर जाते वक्त यह हादसा हुआ। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे पुलिस से मदद कर घायलों को खाई से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि लेकिन मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात चिकित्सक ने सुरेंद्र को दिया मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे घायल को टांडा रेफर किया गया। इसके साथ ही बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



