Himachal Update:- एक बार फिर हुई सीमेंट विवाद पर ढाई घंटे बैठक।
5 मुद्दों पर फिर भी नहीं बनी बात।

अदाणी समूह और ट्रक ऑपरेटरों के बीच सीमेंट ढुलाई मालभाड़े पर उपजा विवाद थम नहीं रहा। बताया जा रहा है कि विवाद सुलझाने के लिए गुरुवार को उप समिति के साथ चौथे दौर की ढाई घंटे तक बैठक में दोनों पक्ष आमने-सामने बैठाए। बताया गया कि इसके बाद ऑपरेटरों ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी बैठक की, लेकिन पांच मुद्दों पर बात फिर भी नहीं बनी। बताया जा रहा है कि सीएम ने ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों को जल्द मामला सुलझाने की बात कही।
बताया जा रहा है कि सीएम से मिलने से पहले गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बैठक में उप समिति ने प्रति किलोमीटर डीजल का खर्च ढाई से तीन रुपये बताया, जबकि ट्रक ऑपरेटर यूनियनों ने इसे 3.50 रुपये बताया। वहीं, प्रति वर्ष बीमा खर्च 48 हजार रुपये बताया, जिसे ऑपरेटर 53 हजार बता रहे। टायर और अन्य खर्च हर साल 98 हजार बताया, जिसे ऑपरेटर 1.60 लाख बता रहे हैं। लोन पर ब्याज प्रति वर्ष उप समिति ने 74 हजार रुपये बताया, तो ऑपरेटर इसे 1.35 लाख रुपये बता रहे हैं। इन सभी खर्चों को मिलाकर उप समिति ने प्रति किलोमीटर भाड़ा 10.78 रुपये बताया, जबकि ऑपरेटर इसे 11.50 रुपये मांग रहे हैं। उप समिति ट्रक की हर साल घटती वैल्यू को 98 हजार बता रही है, जबकि ऑपरेटर इसे 1.60 लाख बता रहे हैं। बैठक में यूनियनों ने कहा कि ट्रक का खर्च इससे कहीं ज्यादा है।
साथ ही बताया गया कि बैठक में मालभाड़ा तय नहीं हो पाया। बैठक में मौजूद कंपनी अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी। वहीं, ट्रक ऑपरेटर यूनियनों ने उप समिति को प्रस्ताव सौंप दिया है। अब दो दिन बाद इस पर फैसला होने के आसार हैं। दूसरी ओर ट्रक ऑपरेटरों ने अपना विरोध जारी रखने का फैसला लिया है।



