ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

Himachal Update:- हिंदुजा समूह के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट।

चड्ढा ने विभिन्न कल्याणकारी स्वरोजगार सृजन योजनाओं पर कि चर्चा।

हिंदुजा समूह के वरिष्ठ सलाहकार एवं हिंदुजा समूह के पारिवारिक सहयोगी डा. एसके चड्ढा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। बताया जा रहा है कि प्रतिनिधिमंडल में फ्लैगशिप कंपनी अशोका लेलैंड, इंडसइंड बैंक, गल्फ ऑयल, निक्षित डिजिटल के प्रतिनिधि शामिल थे। इसके साथ ही बताया गया कि मुख्यमंत्री ने समूह को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बताया गया कि उन्होंने अजय हिंदुजा के साथ बातचीत भी की और निवेशकों को विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के आमंत्रित करने और राज्य को सहयोग प्रदान करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। डा. चड्ढा ने विभिन्न कल्याणकारी स्वरोजगार सृजन योजनाओं पर चर्चा की, जिन्हें की हिंदुजा समूह ने भारत के अन्य राज्यों में क्रियान्वित किया है।

इसके साथ ही बताया गया कि प्रबंध निदेशक एवं हिंदुजा समूह की कंपनियों के सीईओ, अजय हिंदुजा ने मुख्यमंत्री से विभिन्न व्यापारिक प्रमुखों के साथ बातचीत करने के लिए जिनेवा, लंदन और मुंबई का दौरा करने का अनुरोध किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button