दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update:- दो सगी बहनों की जहर खाने से मौत।

मजबूर मां की तमाम कोशिशें भी नहीं बचा पाई जान।

हिमाचल प्रदेश में पुलिस थाना जवाली के अधीन सुदरां गांव में गलती से जहरीली दवाई का सेवन करने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुदरां गांव की दो नाबालिग सगी बहनों शीतल (14) पुत्री उत्तम चंद व अनु बाला (12) पुत्री उत्तम चंद ने गलती से जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। उस समय दोनों बहनें घर पर अकेली थीं। बताया गया कि इनकी माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, जो कि आंगनबाड़ी में गई हुई थीं, जबकि पिता दिहाड़ी लगाने के लिए बाहर गए थे। जहरीली दवाई का सेवन करने से जब दोनों बहनों की तबीयत बिगडऩे लगी, तो वे अपनी माता के पास आंगनबाड़ी में पहुंच गईं तथा अपनी तबीयत के बारे में बताया।

बताया जा रहा है कि माता ने दोनों को उपचार के लिए अशोका अस्पताल हरनोटा में पहुंचाया तथा वहां पर दोनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी जवाली पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग बहनों के माता-पिता ने बताया कि दोनों बहनों ने गलती से जहरीली दवाई का सेवन कर लिया है तथा उस समय हम दोनों घर पर नहीं थे। बताया गया कि पुलिस ने माता-पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। वहीं इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों बहनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button