ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

Himachal Update:- हिमाचल के पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन।

IGMC शिमला में ली अंतिम सांस।

हिमाचल की राजनीति में वरिष्ठ नेता के रूप में यादगार पहचान बनाने वाले पूर्व मंत्री मनसा राम का शनिवार को निधन हो गय। बताया जा रहा है कि उन्होंने आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह मंडी जिला के करसोग के रहने वाले थे। करीब 82 वर्षीय मनसा राम प्रदेश के एक मात्र ऐसे नेता थे जो यशवंत सिंह परमार सहित 4 मुख्यमंत्री की कैबिनेट में काम कर चुके थे।

बताया जा रहा है कि मनसाराम ने 1962 के विधानसभा चुनाव में अपना पहला मतदान किया था। उन्होंने वर्ष 1967 में करसोग विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना पहला चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे तथा क्षेत्र का प्रतिनिधत्व किया। उसके बाद 1972 में मनसा राम ने कांग्रेस टिकट पर अपना चुनाव लड़ा और परमार सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए। मनसाराम ने करसोग से 12 विधानसभा चुनाव लड़े और 6 बार जीत हासिल कर विधानसभा में करसोग का नेतृत्व किया। करसोग विधानसभा क्षेत्र से मनसाराम के अतिरिक्त कोई मंत्री नहीं रहा। मनसा राम को जनता मंत्री जी कहकर संबोधित करती थी।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button