ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Himachal Update:- जनवरी में रिटायर होने वाले 60 एनपीएस कर्मियों को फरवरी में मिलेगी पुरानी पेंशन।

कर्मचारी नई पेंशन के लिए नामित थे।

हिमाचल प्रदेश में जनवरी में विभिन्न सरकारी विभागों से रिटायर (सेवानिवृत्त) हो रहे करीब 60 न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मियों को एक फरवरी को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि ये कर्मचारी नई पेंशन के लिए नामित थे, लेकिन अब इन्हें पुरानी पेंशन ही मिलेगी। साथ ही बताया गया कि साल भर तक नई पेंशन स्कीम में नामित कर्मचारियों की संख्या 40 से 150 के बीच प्रतिमाह ही रहेगी। साल के अंत तक ये 1,200 से 1,500 के बीच रह सकते हैं। यानी अभी इतने ही नए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देनी होगी। बताया गया कि नई पेंशन स्कीम का लाभ मिलने के बाद अभी शुरू में कम कर्मचारी ही इसके दायरे में आएंगे।

साथ ही बताया हुआ कि वर्ष 2003 के बाद के पिछले एनपीएस सेवानिवृत्तों को अभी एरियर देने में पेच रहेगा। साथ ही सरकार ने अभी पुरानी पेंशन स्कीम के तहत अधिसूचना जारी नहीं की है। मगर राज्य सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। पहली पेंशन एक फरवरी को दी जानी है। एक फरवरी को इसके दायरे में नए कर्मचारी करीब 60 ही आ रहे हैं। 2003 से लेकर नई पेंशन लेने वालों पर अधिसूचना से ही स्थिति साफ होगी। वहीं, बिजली बोर्ड, एचआरटीसी, नगर निगमों सहित करीब एक दर्जन निगमों-बोर्डों में भी पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन मिलेगी, जबकि बड़ी संख्या में निगम-बोर्ड इसके तहत नहीं आते हैं।

मंडी में कर्मचारियों ने मनाया जश्न, रैली की तैयारी शुरू।

हिमाचल में ओपीएस बहाल होने के बाद शनिवार को मंडी में कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ाें की थाप पर नाच-गाकर खुशी मनाई। जश्न मनाने के लिए यहां सैकड़ों कर्मचारी जुटे। बताया गया कि मंडी में सीएम सुक्खू के धन्यवाद के लिए बड़ी आभार रैली की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। रैली की तिथि जल्द तय की जाएगी।

बताया गया कि ओपीएस बहाल होने के बाद पहली बार अपने घर मंडी पहुंचे एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर का भी जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू की आभार रैली में एक लाख कर्मचारी जुटेंगे। साथ ही बताया गया कि उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार के कार्यकाल में मंडी से शिमला तक पदयात्रा की गई थी, लेकिन कर्मचारियों की बात सुनने के बजाय उन पर डंडे बरसाए गए थे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button