Himachal Update:- संजय अवस्थी व आशीष बुटेल ने किया इन्दौरा का दौरा।
व्यवस्था का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात |

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हिमाचल कांग्रेस के सभी नेता आजकल इन्दौरा का का निरीक्षण कर रहे हैं | बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा जोकि 18 जनवरी को हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरने वाली हैं | उसको लेकर हिमाचल के सभी शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं |
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के बाद जोड़ो यात्रा को लेकर हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व इन्दौरा विधायक मलेन्द्र राजन को पहले ही खालिस्तानी समर्थक पन्नु द्वारा राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में न जुडने की चेतावनी दी गई हैं | जिसके बाद अब हिमाचल शासन और प्रशासन चौकन्ना हो गया है | बताया जा रहा है कि इसके लिए हिमाचल के सभी कांग्रेस के नेता व प्रशासन विधानसभा क्षेत्र इंदौरा का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा ले रहे हैं |
बताया जा रहा है कि इस सन्दर्भ में आज अर्की विधायक संजय अवस्थी, पालमपुर विधायक आशीष बुटेल, इन्दौरा विधायक मलेन्द्र राजन ने विधानसभा क्षेत्र इंदौरा का निरीक्षण किया वह भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया | प्रसाशन व कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर हो रही तैयारियों की जानकारी ली | बताया जा रहा है कि वह प्रशासन को उचित सुविधा उपलब्ध करवाने की हिदायत दी |
बताया जा रहा है कि इस उपलक्ष पर एसडीएम इंदौरा विनय मोदी, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, व समस्त अधिकारीगण, कांग्रेस के सभी पदों पर आसीन अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे |



