Himachal Update:- रिलीज हुआ कांगड़ा बॉयज की वेब सीरीज का पहला एपिसोड।

हिमाचल की सर्वप्रथम बनाई गई पहाड़ी भाषा की वेब सीरीज “स्यापा” का पहला एपिसोड रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों द्वारा हाथों हाथ लिया गया है। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर है, तथा इसका निर्माण हिमाचल के सुप्रसिद्ध यूट्यूबर्स कांगड़ा बॉयज द्वारा किया गया है। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज में सचिन डोगरा,रजत डोगरा, पुनित सुमन, अवराज कुमार,अरविंद कुमार, गुलजार, स्वाति शर्मा, प्रतिक्षा ठाकुर, अखिल चौधरी और शिखा सडवाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
इसके साथ ही बताया गया कि वेब सीरीज का लेखन व निर्देशन अरविंद कुमार द्वारा किया गया है और केतन तोमर द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। सीरीज में कुल मिलाकर 8 एपिसोड होंगे और इसे कांगड़ा बॉयज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वेब सीरीज की रिलीज ने हिमाचल में कमर्शियल सिनेमा की दस्तक दी है।



