ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

फतेहपुर में होर्डिंग्स-पोस्टर व उद्घाटन पट्टिकाओं से इकलौते मंत्री का नाम व फोटो गायब।

पौंग झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करवाने का श्रेय भवानी पठानिया को देकर बढ़ाई रार--

  • न्यूज अजब गजब, (ब्यूरो) फतेहपुर
  • फतेहपुर में होर्डिंग्स-पोस्टर सहित उद्घाटन पट्टिकाओं से इकलौते मंत्री का नाम व फोटो गायब। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़ा जिला कांगड़ा में इकलौते मंत्री की भी अनदेखी हो रही है तथा यह अनदेखी फतेहपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह द्वारा किए गए करोड़ों के उद्घाटनों की पट्टिकाओं पर भी साफ दिखी। उद्घाटन की पट्टिकाओं से मंत्री चन्द्र कुमार का नाम ही गायब दिखा। इन पट्टिकाओं पर प्रोटोकाल के हिसाब से मुख्यमंत्री के बाद मंत्री का नाम और उसके बाद विधायक का नाम होना चाहिए था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु के स्वागत के लिए लगे होर्डिंग्स व बैनरों से भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह सहित जिला कांगड़ा के एकमात्र मंत्री चंद्र कुमार का फोटो भी गायब रहा जिससे साफ प्रतीत हो रहा है कि व्यवस्था परिवर्तन हो रहा है। कहीं न कहीं इन परिस्थितियों ने साफ कर दिया है कि एक युग का अंत हो रहा है। पौंग झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करवाने के लिए मंत्री चंद्र कुमार भी लगातार प्रयासरत रहे लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु ने इसका श्रेय फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया को देकर भी रार को बढ़ाया है।
Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button