पचास साल पूरे कर चुके बांधों के रखरखाव को नहीं आयेगी धन की कमी
पौंग विस्थापित मुद्दे पर बचते हुए आए नजर

फतेहपुर, ( धर्मशाला ) राकेश भारद्वाज
देर शाम पौंग डैम पर पहुंच कर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पौंग डैम का किया निरिक्षण किया। व पौधा रोपण भी किया ।इस दौरान उन्होंने पौंग डैम निर्माण के समय हुए शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रधांजलि दी।
इस दौरन केन्द्रीय मंत्री ने कहा की वह पचास वर्ष पूरे कर चुके बांधो के निरीक्षण कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशों अनुसार हम भारत बर्ष के ऐसे सभी बांधों के निरीक्षण कर रहे हैं।ऐसे में पचास साल पूरे कर चुके बांधों के उचित रखरखाव को लेकर किसी भी प्रकार के धन की कमी नहीं आने दी जायेगी।वहीं जल्द ही बांध सैफ्टी एक्ट संसद में लाकर पारित किया जायेगा।वहीं बांधों पर हो रही गतिविधियों को वह स्वयं देखने आए है मिडिया ने जब केन्द्रीय मंत्री से सबाल किया कि पौंग बांध बनने पर जो लोग विस्थापित हुए थे उन्हे न ही जमीन मिली और न ही पानी पर हक ,इस पर उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट मे चला हुआ है इस पर वो टिप्पणी नही करना चाहते है । याद रहे की जब पौंग बांध बना था तो इस बांध के बनने पर करीब 12 हजार परिवार विस्थापित हुए थे जिनमे से 6 हजार परिबारो की पिढीयां आज तक जमीन के बदले जमीन मिलने का इंतजार कर रहे है जब की कुछ एक परिबारो के मुखिया इनसाफ मिलने के इंतजार मे स्वर्ग भी सुधार चुके है । और अब उनके वारीस अपना हक मांगते हुए सरकारों के आगे गिड़गडाते हुए नजर आते है । आज तक लोगो को जमीन के बदले जमीन तो कहा पर पौंग बांध के पानी पर. हक भी नही मिल पाया है ।
फोटो:- ।



