ब्रेकिंग न्यूज़

गैस सिलेंडर से लोडपिकअप गाड़ी को पकड़ा।

रजनीश ठाकुर, न्यूज अजब गजब (बद्दी)

पुलिस ने थाना बरोटीवाला के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरोटीवाला थाना की टीम ने नाकाबंदी के दौरान टोल बेरियर शाहपुर के समीप चंडीगढ़ नंबर की एक पिकअप गाड़ी को रोका जो कि कमर्शियल व डोमेस्टिक सिलेंडर से भरी थी। जब पुलिस ने सिलेंडर सप्लाई से जुड़े दस्तावेज मांगा तो मौके से पिकअप चालक सन्नी चकमा देकर फरार हो गया। पिकअप गाड़ी में दो अलग-अलग कंपनियों गैस से भरे व खाली सिलेंडर थे जिसमें 20 कमर्शियल सिलेंडर व 45 डोमेस्टिक सिलेंडर थे। थाना बरोटीवाला में आवश्यक वस्तुएं 1955 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि चैकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोका जिसमें 65 के करीब सिलेंडर पाए गए इनमें
कुछ खाली व भरे हुए थे। लेकिन गाड़ी चालक मौके पर पुख्ता दस्तावेज नही दिखा पाया और मौके से फरार हो गया। थाना बरोटीवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button