प्रदेश के 3 जिलों की बसों ने दीपावली पर कमाए 50 लाख
कांगड़ा, मंडी और चंबा के 7 डिपुओं ने चलाईं 158 बसें

:- त्यौहार की रात भी सेवाएं देते रहे चालक-परिचालक
:- दीपावली पर 10 दिन में एक लाख किलोमीटर दौड़ीं स्पेशल बसें
:- एचआरटीसी को प्रतिकिलोमीटर 48.72 रूपए आमदनी
धर्मशाला, ब्यूरो (न्यूज़ अजब गजब):-
हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला मंडल ने दीपावली के दौरान त्यौहार मनाने के लिए अपने घरों को जाने वालों को सुविधा देते हुए करीब 10 दिनों के लिए 158 विशेष बसें चलाईं। 1,00, 513 किलोमीटर दौड़ी इन बसों से निगम को 49,36,331 रूपए की आमदनी हुई है। लोगों को दीपावली पर अपने घरों तक पहुंचाने के लिए निगम के करीब 350 चालक-परिचालकों ने दिन रात सेवाएं दे इस सुविधा को सुचारू रखा। वहीं धर्मशाला परिवहन मंडल के तहत 6 दीपावली स्पेशल बसों के करीब 15 चालकों तथा परिचालकों ने अपने घरों में दीपावली न मनाते हुए परिवहन सुविधा को सुचारू रखा। दीपावली मनाने के लिए प्रदेश तथा देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले प्रदेश के हजारों लोगों को जहां घरों तक पहुंचाया। दीपावली के पर्व से पूर्व तथा बाद विभिन्न बसों के रूटों पर करीब 50 लाख रूपए की आमदनी हुई है। जोगिंद्रनगर डिपो में चलाई गई 5 बसों ने 3652 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 56.80 रूपए के हिसाब से कुल 20,74,30 रूपए, बैजनाथ डिपो में चलाई गई 13 बसों ने 9,217 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 47.90 रूपए के हिसाब से कुल 44,14,69 रूपए, पालमपुर डिपो में चलाई गई 24 बसों ने 17,629 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 47.53 रूपए के हिसाब से कुल 83,78,71 रूपए, नगरोटा बगवां डिपो में चलाई गई 27 बसों ने 15353 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 49.87 रूपए के हिसाब से कुल 765639 रूपए, धर्मशाला डिपो के तहत चलाई गई 14 बसों ने 9156 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 48.19 रूपए के हिसाब से कुल 441235 रूपए,
पठानकोट डिपो के तहत चलाई गई 13 बसों ने 8717 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 46.40 रूपए के हिसाब से कुल 404464 रूपए,तथा चंबा डिपो के तहत चलाई गई 11 बसों ने 8110 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 57.22 रूपए के हिसाब से कुल 464073 रूपए की कमाई की। धर्मशाला मंडल के तहत कांगड़ा, मंडी तथा चंबा जिले के 7 डिपुओं में चलाई गई 107 बसों ने प्रति किलोमीटर 49.59 की औसत से 71834 किलोमीटर का सफर तय कर कुल 3562181 रूपए की कमाई की।
दीपावली के बाद बैजनाथ डिपो में चलाई गई 2 बसों ने 1176 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 40.26 रूपए के हिसाब से कुल 47346 रूपए, पालमपुर डिपो में चलाई गई 7 बसों ने 3485 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 50.90 रूपए के हिसाब से कुल 177389 रूपए, नगरोटा बगवां डिपो में चलाई गई 7 बसों ने 3190 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 47.53 रूपए के हिसाब से कुल 151624 रूपए, धर्मशाला डिपो के तहत चलाई गई 17 बसों ने 8218 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 42.89 रूपए के हिसाब से कुल 352449 रूपए, पठानकोट डिपो के तहत चलाई गई 9 बसों ने 5385 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 44.61 रूपए के हिसाब से कुल 240221 रूपए तथा चंबा डिपो के तहत चलाई गई 9 बसों ने 7225 किलोमीटर सफर तय कर प्रति किलोमीटर 56.07 रूपए के हिसाब से कुल 405121 रूपए की कमाई की। धर्मशाला मंडल के तहत प्रदेश के 6 डिपुओं में चलाई गई 51 बसों ने प्रति किलोमीटर 47.91 की औसत से 28679 किलोमीटर का सफर तय कर कुल 1374150 रूपए की कमाई की।
उधर इस बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि दीपावली को लेकर 9 से 19 नवंबर तक के लिए परिवहन निगम के धर्मशाला मंडल के 3 जिलों में 158 बसों को चलाया गया था जबकि परिवहन निगम के करीब 15 चालक-परिचालकों ने 6 रूटों पर अपने घरों में दीपावली न मना कर लोगों को घर पहुंचाने के लिए सेवाएं जारी रखीं।



