प्रदेश के 130 में से 47 क्रशरों को हरी झंडी, 3 को इंतजार
कांगड़ा, मंडी, ऊना, कुल्लू तथा बिलासपुर के क्रशर तीन क्रशर औपचारिकताओं के बाद होंगे चालू
धर्मशाला, न्यूज़ अजब गजब (ब्यूरो)
🙏🙏:- प्रदेश के 6 जिलों में करीब दो माह से बंद पड़े 130 क्रशरों में से 47 को फिर से चालू करने की अनुमति मिलने के बाद इनके संचालकों के साथ लेबर, ट्रांस्पोटर्स तथा निर्माण उद्योग से जुड़े हजारों लोगों को राहत मिली है। दिवाली से पूर्व बंद पड़े क्रशरों को चालू करने की अनुमति मिलने की संभावना विभागिय सूत्र जता रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार को खनन विभाग के कार्यालयों में पहुंचे क्रशर संचालकों ने अपनी परमिशन लीं। सरकार की अधिसूचना के बाद हमीरपुर के 9, कांगड़ा के 25, कुल्लू के 4, बिलासपुर के 1, मंडी के 6, ऊना के 2 क्रशरों को चालू करने की अनुमति दी गई है। अब प्रदेश सरकार ने कांगड़ा के अलावा कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना के 130 में से 47 क्रशरों को फिर से चालू करने की इजाजत दे दी है जबकि कुल्लू, मंडी तथा हमीरपुर के एक-एक क्रशर को औपचारिकताओं को पूरा करने के आदेश दिए हैं जबकि 80 क्रशर बंद पड़े हैं।
:- बताते चलें कि 23 अगस्त 2023 को ब्यास बेसिन में स्थित स्टोन क्रशरों के संचालन को रोकने का आदेश जारी किया गया था। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के माध्यम से पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग से बहु-क्षेत्रीय विशेषज्ञ समिति की अंतरिम रिपोर्ट में बहु-क्षेत्रीय विशेषज्ञ समिति ने संचालन के लिए सिफारिश की थी। 50 में से तीन इकाइयों के पास रिकॉर्ड के अनुसार अपेक्षित मंजूरी नहीं है।
:- बता दें कि दो माह से ज्यादा समय से बंद पड़े क्रशरों के कारण हजारों परिवारों का रोजगार छिन गया था। क्रशर की लेबर, टिप्पर संचालक व चालक परिचालक तथा लेबर के साथ पेट्रोल पंप, ढाबे, मैकेनिक, पंचर वाले, वर्कशॉप स्टाफ समेत हजारों लोग बेराजगार होकर रह गए थे तो वहीं इसका असर हजारों परिवारों पर पड़ा था।
:- कांगड़ा जिला के करीब 85 क्रशरों समेत हमीरपुर, कुल्लू तथा मंडी जिलों के करीब 130 क्रशर बंद पड़े थे। प्रदेश में हजारों प्रवासी मजदूर क्रशर तथा निर्माण कार्यों आजीविका चलाते हैं। टिप्परों के पहिए थमें हुए थे तथा ट्रांसपोर्ट से लेकर मिस्त्री मजदूरों के हजारों परिवारों पर इसका असर पड़ रहा था।
:- खनन विभाग की ओर से नूरपुर, फतेहपुर, जवाली और इंदौरा उपमंडल में 57 स्टोर क्रशरों के बिजली के कनेक्शन काटे गए थे तो वहीं जयसिंहपुर, पालमपुर, देहरा, थुरल आदि उपमंडलों में 28 स्टोन क्रशरों को बंद किया गया था। प्रदेश की बात करें तो कुल 130 क्रशर बंद किए गए हैं।
:- उधर इसकी पुष्टि करते हुए जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया ने बताया कि जिला कांगड़ा के तहत धर्मशाला व नूरपुर के 25 क्रशरों समेत प्रदेश के 47 क्रशरों को सरकार के आदेशों के बाद चालू करवाया गया है जबकि तीन की औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद उन्हें भी सुचारू कर दिया जाएगा।कांगड़ा जिला के तहत जयसिंहपुर के जगरूप नगर के स्टोन क्रशर, कंगैण के स्टोन क्रशर, रोपा के स्टोन क्रशर, पालमपुर के घुग्गर चौक के स्टोन क्रशर, थूरल के मुंधी के स्टोन क्रशर, धर्मशाला के सराहा के स्टोन क्रशर, देहरा के कूहना के सदा शिव स्टोन क्रशर, ज्वाली के सोलधा के स्टोन क्रशर, धर्मशाला के सबपोस्ट ऑफिस के समीप दो स्टोन क्रशर, सकोह के नागनी माता स्टोन क्रशर, कंडवाल के न्यू नूरपुर स्टोन क्रशर तथा न्यू शिवा स्टोन क्रशर, वाड़ी खड्ड के डायमंड स्टोन क्रशर तथा शिवम स्टोन क्रशर, लोधवां के जेवी स्टोन क्रशर, ओम स्टोन क्रशर तथा टीपरी के स्टोन क्रशर, इंदोरा तहसील के चुड़पुर के जै शंकर स्टोन क्रशर, जै हरी स्टोन क्रशर तथा एसके स्टोन क्रशर, टमोटा के नव दुर्गा स्टोन क्रशर तथा अशोका स्टोन क्रशर, नूरपुर के स्टोन क्रशर का वैध लाइसेंस होने के चलते अनुमति दी गई है।
हमीरपुर जिला के बड़सर के बैरी गांव में कैलाश स्टोन क्रशर, मसियाना के जगदंबा क्रशर कंपनी, टोणीदेवी के भदरून के लक्ष्मी स्टोन क्रशर, नादौन के जलाड़ी में महेश्वर स्टोन क्रशिंग एंड वाशिंग यूनिट, ददून के महालक्ष्मी स्टोन क्रशर, भरमोली के दो स्टोन क्रशर तथा बेला के महादेव स्टोन क्रशर, हमीरपुर के वार्ड 8 के क्रशर को वैध लाइसेंस होने के चलते अनुमति दी गई है।
बिलासपुर जिला के भराड़ी में घांडलवी स्टोन क्रशर
वैध लाइसेंस होने के चलते अनुमति दी गई है।
ऊना के अंब में मंडवाड़ा के स्टोन क्रशर, मैदानगढ़ के हिम स्टोन क्रशर को वैध लाइसेंस होने के चलते अनुमति दी गई है।
कुल्लू जिला के शमशी के स्टोन क्रशर, कुल्लू के रूपी महल के स्टोन क्रशर तथा भूंतर के हूरला के नव दुर्गा स्टोन क्रशर वैध लाइसेंस होने के चलते अनुमति दी गई है।
मंडी जिला के रटी पंचायत के स्टोन क्रशर, कनैड़ के स्टोन क्रशर,छंजयार के स्टोन क्रशर, पारचू के स्टोन क्रशर, पद्वर के स्टोन क्रशर, कांढ़ी के स्टोन क्रशर, टरौर के स्टोन क्रशर वैध लाइसेंस होने के चलते अनुमति दी गई है।
😩😩इन तीन को करना होगा इंतजार😭😭
हमीरपुर जिला के टौणीदेवी तहसील के मातृ शक्ति स्टोन क्रशर, कुल्लू जिला के हूरला में राजिंदर स्टोन क्रशर तथा मंडी जिला के चच्योट में इंद्रेश स्टोन क्रशर को कुछ लाइसेंस के बावजूद औपचारिकताओं को पूरा करने तक बंद रखा गया है।



