ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

सुक्खू को न तो कार्य करने का अनुभव है न ही सरकार चलाने तुजर्बा: विजय सिंह मनकोटिया

कहा नरेंद्र मोदी द्वारा ही हिमाचल का कल्याण संभव

 

धर्मशाला, ब्यूरो (न्यूज अजब गजब):- 

भाजपा नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल की भागदौड़ एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में दे दी है, जिसे न तो कार्य करने का अनुभव है न ही सरकार चलाने तुजर्बा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में हमें फिर से भाजपा की मजबूत सरकार बनानी है तथा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधान मंत्री बनाना है। नरेंद्र मोदी द्वारा ही हिमाचल का कल्याण संभव है, नही तो सुक्खू फिर झोली लेकर केंद्र की मोदी सरकार से विशेष पैकज की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार से कुछ होने वाला नही है, जो कुछ था उसका भी कांग्रेस सरकार ने बेड़ागर्ख कर के रख दिया है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता से एक बार चूक हो चुकी है, मगर अब ऐसा नही होगा। प्रदेश का कर्ज 86 हजार करोड़ हो चुका है। डेढ साल में सुक्खू सरकार ने 14 से 15 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। वर्ष 2024-25 में इसका फाईनेशिलय सर्विस 8 हजार करोड़ हो जाएगा। ऐसे में जनता का क्या भविष्य रह जाएगा। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 5 लाख बेरोगजारों को रोजगार तथा महिलाओं को 1500 रुपये देने की बात कही थी। क्या हुआ कांग्रेस की गारंटियों का?। सुक्खू चुनावों के दौरान महिलाओं को 1500 रुपये देने की बात कर रहे हैं। हिमाचल की सत्ता गलत हाथों में दे दी गई है। लाखों युवा आज बेरोजगार है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे के दलदल में जा रही है, क्योंकि सुक्खू सरकार से युवाओं के लिए रोजगार के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। क्यों सुक्खू सरकार 300 युनिट बिजली फ्री नही दे पाए। 125 युनिट बिजली जो पूर्व सरकार देती थी उसे भी बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने जिला कांगड़ा से भेदभाव किया। यहां से एक मंत्री बनाया गया। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की बात करते हैं। उनसे धर्मशाला दूसरी राजधानी तो आज तक बन नही पाई। सुक्खू केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये नही दे पा रहे हैं। पैसा लेकर बैठ गए है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल को बना क्या रखा है। गारंटियों को लेकर जनता को मजाक बना रहे हैं। सोनया गांधी, प्रियंका गांधी का जो इंडी परिवारवाद चला है वे देश को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी राज्य सभा के जब चुनाव होते हैं तो उसे आनंद को सांसद बना देते हैं। वे कभी शिमला में चक्कर लगा लेते हैं। कांगड़ा-चम्बा से उनका कुछ लेना देना नही। हम आनंद शर्मा की जामानत जब्त करवा देंगे। उन्होंने कहा भाजपा ने इसी संसदीय सीट से एक मजबूत नेता डॉक्टर राजीव भारद्वाज दिया है। उन्होंने कहा मंडी संसदीय सीट की भाजपा प्रत्याशी कंगना राणावत व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कांग्रेस के लोग काले झंडे दिखाकर पत्थराव कर रहे हैं। यह कांग्रेस की एक हार का दृष्य है। इस मौके पर उनके साथ कांगड़-चम्बा लोकसभा के भाजपा प्रभारी एंव सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा, कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र संसदीय संजोयक चंद्रभूषण नाग, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु उपस्थित रहे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button