ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

विभाजन की सोच अब कांग्रेस को विभाजित करने लगी है : डॉक्टर राजीव भारद्वाज

आरक्षण को लेकर कांग्रेस को घेरा और कहा कि अंबेडकर नहीं होते तो नेहरू एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते

 

धर्मशाला, ब्यूरो (न्यूज अजब गजब):- 

देश को विभाजित करने वाली सोच कांग्रेस पार्टी को ही विभाजित करने लगी है। भाजपा कांगड़ा-चंबा से लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने कहा कांग्रेस के पास देश के लिए कोई मिशन नहीं है। उनके पास पार्टी के भीतर केवल भ्रम, विरोधाभास और विभाजन है जो अब कांग्रेस को ही विभाजित करने लगा है। उन्होंने इंडी गठबंधन नेताओं के लिए कहा है कि उनकी सोच विभाजनकारी है। यह जब एक साथ होते हैं तो तीन बुराइयां साथ होती हैं। यह लोग सांप्रदायिक, घोर जातिवादी व परिवारवादी हैं, ऐसे लोग देश बांट सकते हैं, लेकिन देश को आगे नहीं ले जा सकते।

राजीव भारद्वाज ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को घेरा और कहा कि अंबेडकर नहीं होते तो नेहरू एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते। नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर इसका विरोध किया था। नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक इस परिवार के जितने पीएम हुए, सभी ने आरक्षण का विरोध किया। कांग्रेस ने गरीब, एससी-एसटी, ओबीसी, महिला, हर किसी को धोखा दिया। इसलिए आज उनके पास सिर्फ एक ही वोट बैंक बचा है। ये लोग एक वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आपका आरक्षण छीनकर जिहाद वालों को देना चाहते हैं। कांग्रेस का शाही परिवार टुकड़े गिरोह को पाल पोस रहा है।

राजीव भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए। उन्होंने अपना सारा ध्यान एक परिवार को आगे बढ़ाने पर लगा दिया। कांग्रेस व उनके साथियों ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए। तीन-चार पीढ़ियों का जीवन तबाह कर दिया। कांग्रेस-राजद व उनके साथियों ने गरीबों को तरसाकर रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी दस साल तो पिछली सरकारों को गड्ढे भरने में बीते का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पिछले 10 सालों में बहुत लंबा समय पिछली सरकारों के गड्ढे भरने में लगा। लालू का नाम लिए बिना कहा कि एक इंसान जिसको अदालत ने चोरी के जुर्म में सजा दी। बीमारी के कारण जमानत मिली। उसके घर जाकर बढ़िया खाना पकाकर खाने की फुर्सत है, लेकिन अयोध्या जाने का समय नहीं है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button