भाजपा को मोदी का सहारा, कांग्रेस ने हर विधायक फील्ड में उतारा
कांगड़ा चंबा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी के चुनावी प्रचार में नहीं दिख रहे पूर्व सीएम, प्रदेशाध्यक्ष बिंदल

:- जेपी नड्डा और अमित शाह की रैली करवा कर माहौल बनाने में जुटे प्रदेश के नेता
धर्मशाला, ब्यूरो (न्यूज अजब गजब):-
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होने वाला है। कांग्रेस से आनंद शर्मा और भाजपा से डा. राजीव भारद्वाज चुनावी मैदान में हंै। चुनावी प्रचार की बात करें तो भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा करवा कर माहौल बनाने का काम तो कर दिया है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी के चुनावी प्रचार में प्रदेश के बड़े नेता जैसे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा पीएम मोदी के नाम पर चुनाव जीतने का प्लान बनाकर काम रही है। हालांकि भाजपा के विधायक और लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रचार में जुटे हैं, लेकिन जिस तरह से सीएम सुक्खू हर क्षेत्र में जाकर प्रचार को धार दे रहे हैं, उसके मुकाबले भाजपा के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कांगड़ा पर ज्यादा फोकस न करना,समझ से परे है। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की पहचान राष्ट्रीय नेताओं में की जाती है। इसका एडवांटेज उन्हें जरूर मिल रहा है। वहीं कांग्रेस ने सभी विधायकों और प्रदेश से बाहर के दूसरे बड़े नेताओं को भी फील्ड में उतार दिया है। चुनावी प्रचार से पहले भाजपा काफी सशक्त दिख रही थी, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी ऐसी मोर्चेबंदी कर दी है कि अब मुकाबला बराबरी पर आ खड़ा हुआ है। जीत हार तो भविष्य के गर्भ में छिपी है, लेकिन मौजूदा समय की बात करें तो मुकाबला कांटे है।
भाजपा के कम ही दिख रहे होडिंग्स
चुनावी प्रचार को एक बंड़ा माध्यम होता है । प्रत्याशी के होर्डिग्स। अगर भाजपा की बात की जाए इक्का-दुक्का होर्डिंग्स और झंडे देखने को मिल रहे हैं। जबकि आनंद शर्मा के होर्डिंग्स ने पूरे क्षेत्र को चुनावी रंग में रंग दिया है।



