
पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों को लंबी लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा रहा है। कोलंबों में ईंधन के लिए लाइन में लगे आटो चालक की मौत हो गई है। कोलंबो,श्रीलंका बीते कुछ महीनों से सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें आसमान पर हैं। श्रीलंका अपने नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन तक नहीं खरीद पा रहा है। जिन पेट्रोल पंपों पर तेल है भी, उनमें लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। इन लाइनों में खड़े लोगों को ईंधन के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ा रहा है।
53 वर्षीय चालक की दिल का दौरा पडऩे के कारण मौत हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स ईंधन के लिए रात भर से लाइन में खड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि आटो चालक बीते दिन रात से कोलंबो दक्षिण उपनगर पनादुरा में ईंधन के लिए लाइन में इंतजार कर रहा था। आटो के अंदर ही दिल का दौरा पडऩे से उसकी मौत हो गई।



