देश
हिमाचल में मौसम हुआ सुहावना तीन दिन भारी बारिश यलो अलर्ट जारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया है। बीती रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक जिला में कई जगह पर तुफान और बारिश हुई। दोपहर बाद भी शिमला, कांगड़ा, मंडी आदि जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति को छोड़ प्रदेश के बाकी जिलों में तीन दिन भारी वर्षा और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा और प्री मानसून की वर्षा जारी रहेगी।
विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में मानसून 24 जून तक दस्तक दे सकता है। एक या दो दिन में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।



