शिक्षा
शिमला : पुस्तक मेला किताबों पर 10 फीसदी तक मिल रही छूट

किताबों के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है शिमला के गेयटी थियेटर और पद्मदेव काम्प्लेक्स में पुस्तक मेला शुरू हो गया है। यह मेला जून से 3 जुलाई तक राष्ट्रीय पुस्तक न्यास शिक्षा मंत्रालय भाषा और संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान किया जा रहा है। इसमें 43 जाने माने प्रकाशकों द्वारा 63 से भी ज्यादा स्टाल्स लगाए गए हैं। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, हिमाचली, पंजाबी और के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं की पुस्तकें मेले में बिक्री के लिए उपलब्ध है। मेले का समय प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से रात्रि आठ बजे तक होगा।



