केलांग : उपद्रव पर्यटकों को पड़ गया भारी पुलिस ने उतारी खुमारी

मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी से निजात के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। हिमाचल में भी काफी संख्या में पर्यटकों की आवजाही हो रही है। कुछ पर्यटक मस्ती के चक्कर में कायदे कानूनों को भीनहीं मान रहे हैं। ऐसा ही मामला लाहौल स्पीति के केलांग में सामने आया है। आज पुलिस टीम को सूचना मिली कि केलांग के पास गोंधला क्षेत्र में एक वाहन में पर्यटक उपद्रव मजा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को केलांग बाजार में रोक लिए। पुलिस ने उपद्रव वाले वाहन का धारा 184 और धारा 182 के तहत चालान किया गया। साथ ही नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ आज अंतरराष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर इन पर्यटकों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है। कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त न करें।



