अपराध

शिमला : हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला 171 गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अभी तक 171 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 47 लोग अभी भी पुलिस हिरासत में है। मामले में पुलिस सप्ताह भर में चार्चसीट दाखिल करने की बात कह रही है। मामले में पुलिस ने अभी तक 46 एजेंट, 116 अभ्यर्थी गिरफतार किए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में दिल्ली, बिहार, राजस्थान, यूपी व उतराखंड सहित 12 राज्यों के गिरोह के लोग संलिप्त हैं। हिमाचल के किन्नौर, लाहौल-स्पीति व शिमला को छोड़कर सभी जिला के अभ्यर्थियों को पेपर पैसे से बेचे गए हैं। सबसे ज्यादा कांगड़ा जिले के 91 अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि अभी जांच जारी है और दोषियों की धरपकड़ की जा रही है। पेपर प्रिंटिग प्रेस से लीक हुआ और इसको लीक करने वाला बिहार का सुधीर यादव है, जो प्रिटिंग प्रेस में काम करता था। हालांकि पेपर लीक मामले में पुलिस अधिकारियों के शामिल होने से इंकार नहीं किया है। मामले में राजस्थान से एक अभियुक्त संदीप टैलर को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी पत्नी के खाते में पैसे डाले थे। पत्नी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि व गर्भवती है। डीजीपी ने बताया कि गिरोह से अभी तक 10 लाख से ज्यादा की नकदी, छह कारें, 185 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, चेकबुक व अन्या सामान बरामद किया गया है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button