शिक्षा
हमीरपुर : एचपीएसएससी ने पोस्ट कोड 946 का फाइनल रिजलट निकाला

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रेडियोग्राफर पोस्ट कोड 946 का फाइनल रिजलट घोषित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार न मिलने से यह पद खाली रह गए हैं। बता दें क जनरल स्पोर्टस कोर्ट के तहत रेडियोग्राफर पोस्ट कोड 946 के पदों को भरने की प्रक्रिया आयोग ने शुरू की थी। ये पद अनुबंध आधार पर भरे जाने थे। पदों के लिए 197 आवेदन आए थे। 192 फीस जमा न करवाने ओर अन्य कारणों रिजेक्ट कर दिए गए। पांच आवेदन आगामी प्रक्रिया के लिए स्वीकार किए गए। पदों को भरने के लिए सीधे 15 नंबर का मूल्यांकन आयोजित किया गया। यह सात जून 2022 को आयोजित किया गया। मूल्यांकन में दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीन मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल हुए। पर आरएंडपी रूल्स के तहत अयोगय पाए गए। इसके चलते ये तीनों पद खाली रह गए। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने की है।



