अपराध
मंडी और औट टनल में कार ने बाइक को मारी टक्कर दो की मौत

मंडी- आज सबह ही हादसे की एक दुखद खबर आ रही है। एक एक्सयूवी कार ने बाइक को टक्कर मार दी । हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। मामला चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला की औट टनल का है। मृतकों में एक निहरी, तो दूसरा बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
बता दें कि पंजाब के सात लोग एक्सयूवी में सवार होकर घूमने के लिए आए थे औट टनल के अंदर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक्सयूवी सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना औट पुलिस को मिली। औट पुलिस ने मामले की सूचना मंडी सदर थाने को दी। मंडी सदर की टीम ने भ्यूली में नाका लगाया। गाड़ी को नाके पर पकड़ लिया। एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।



