देहरा : वन तस्करों के ऊपर भारी पड़े, युवा डीएफओ सनी वर्मा

ब्यूरो/ न्यूज अजब गजब
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा देहरा परिक्षेत्र में रात को कर्मचारियों ने सनोट के वन में छापा मारा जिसमें तीन तस्कर कटे पेड़ों के साथ गिरफ्तार, दो फरार, जारी है तलाश…
क्या बोले बीओ सुनील कुमार
मौका पर पहुंचे सुनील बीओ ने कहा कि पिछले छह महीनों से वन विभाग लगातार संदिग्ध एवं संवेदनशील वनों में बन काटुओं के ऊपर नजर रख रहा है, लेकिन स्नोट के जंगल मैं सबसे बड़ी कार्रवाई की है इसमें पांच तस्कर थे, जो की रात के 12.30 बजे पेड़ों को काट रहे थे और वन विभाग की टीम वहां पर पहुंच गई, जिसमें तीन को मौके पर पकड़ लिया गया है और दो फरार हो गए। वन विभाग ने लगभग दो घंटे उनकी तलाश की, लेकिन वह फरार हो चुके थे। जिनकी तलाश जारी है सुनील ने कहा कि एक पेड़ वन विभाग की भूमि और एक मलकीत भूमि से कटा है, लेकिन मौका ए वारदात पर वन विभाग की टीम पहुंची और उन्हें धर दबोचा जिसमें आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
क्या बोले डिप्टी फॉरेस्ट ऑफिसर देहरा सनी वर्मा
देहरा के डिप्टी फॉरेस्ट ऑफिसर सनी वर्मा ने कहा कि इन लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है, अनैतिक गतिविधियों में जो शामिल होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन हमारी संपत्ति है अत: मैं मीडिया के जरिए देहरा के लोगों से भी अपील करता हूं कि ऐसी कार्रवाई कहीं पाई जाती है, तो आप विभाग को भी सूचित करें और आप हमारी सहायता करें ताकि बनो को तस्करों से बचाया जा सके। फिलहाल सनी वर्मा ने कहा कि एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। दो की तलाश जारी है वन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। साथ में एक इंडिगो गाड़ी को भी हिरासत में लिया गया है।



