कांगड़ा : बीड़ी पीने की तलब ले गई मौत तक ट्रैक्टर से गिरकर गई जान

जवाली हिमाचल के कांगड़ा जिला के जवाली में एक हादसे में युवक की मौत हुई है। बीड़ी पीने की तलब युवक की मौत तक ले गई। ट्रैक्टर से गिरकर युवक ने दम तोड़ दिया। मामला जवाली के भोल खास का है। बता दें कि सोमवार को भोल खास का अश्वनी कुमार घर से कुछ दूरी पर दुकान में बीड़ी पीने गया। घर से कुछ दूरी पर दुकान में बीड़ी पीने गया। घर वापसी के लिए उसने अपने एक दोस्त को फोन कर बाइक लेकर बुला लिया। जब तक दोस्त बाइक लेकर पहुंचता अश्वनी को अपने ही गांव का एक ट्रैक्टर में लिफ्ट ले ली। ट्रैक्टर में चालक ही सवार था। दोनों भोल खास की तरफ चल पड़े। जैसे ही अश्वनी कुमार का घर आया तो चालक ने टै्रक्टर रोक दिया। अश्वनी कुमार नियंत्रण नहीं रख सका ओर सड़क पर जा गिरा। गिरने से उसे चोट आई। परिजन अश्वनी को पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए पर रात को अश्वनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में इसमें ट्रैक्टर चालक की किसी प्रकार की गलती या लापरवाही नहीं पाई गई है। पुलिस 174 के तहत काईवाई अमल ला रही है। अश्वनी कुमार दिहाड़ी मजदूरी करता था। इसके दो बच्चे हैं। अश्वनी की मौत से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।



