शिक्षा
हमीरपुर : हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 924 का निकाला फाइनल रिजल्ट

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने डाटा एंट्री ऑपरेटर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पोस्ट कोड 924 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें तीन को सरकारी नौकरी मिली है। बता दें कि डाटा एंट्री ऑपरेटर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पोस्ट कोड 924 के तीन पद भरने के लिए 14 नवंबर 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 2,458 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर नौ अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए चुना गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 11 मई 2022 को आयोजित की गई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद आयोग ने पोस्ट कोड 924 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजलट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग क वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजलट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने की है।



