मंडी की प्रिंयका-दिवांगी टॉपर, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

मंडी की प्रिंयका और दिवांगी ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 99 फीसदी अंक (693/700) हासिल किए हैं। प्रिंयका सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी मंडी की छात्रा हैं। दिवांगी एंगलो संस्कृत मॉडल स्कूल मंडी की छात्रा हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम 87.5 फीसदी रहा। परीक्षा में 90375 छात्र अपीयर हुए थे। इनमें से 78573 उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 1409 की कंपार्टमेंट आई है। 612 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। उत्तीर्ण होने वालों में 47024 छात्र जबकि 43351 छात्राएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रिंयका और दिवांगी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। वहीं, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 30 जून तक विद्यार्थियों के दाखिले हो सकेंगे। पहली से बारहवीं कक्षा में 30 जून तक विद्यार्थी बिना लेट फीस के दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के हित में दाखिले लेने की तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बाबत मंगलवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किया गया है।



