अपराध
मंडी : गहरी खाई में गरी कार, पिता की मौत-बेटे की हालत गंभीर

मंडी में बल्ह पुलिस थाना क्षेत्र के तहत लेदा-हल्यातर सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। घनेहड़ा गांव के पास एक कार गहरी खाई में गिरी गई। वहीं दूसरा घायल हैं। कार में सफर कर रहे दोनों पिता पुत्र हैं हादसे में पुत्र घायल हुआ है, जबकि पिता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय हरि सिंह पुत्र तुलसीराम गांव गहरी तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिता पुत्र किसी काम से अपनी कार में सवार होकर घर से लेदा की तरफ निकले थे। घनेहड़ा के पास उनकी कार के आगे कोई पशु अचानक से आ गया और उसे बचाते हुए कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज नेरचौक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हरि सिंह की मौत हो गई और उनके बेटे की हालत गंभीर है।



