शिक्षा
धर्मशाला: मुस्कान ने दसवीं की परीक्षा में झटके 92.2 प्रतिशत अंक

धर्मशाला से करीब 10 किलोमीटर दूर कंदरेहड़ गांव की मुस्कान चौधरी ने दसवीं की परीक्षा में 92.2 अंक झटके हैं। मुस्कान सेकुलर पब्लिक हाई स्कूल चैतड़ू की छात्रा हैं। मुस्कान ने बताया कि वह आईएएस अफसर बनना चाहती है। उसके पिता किसान हैं। माता सकिंद्रा देवी गृहिणी हैं। मुस्कान ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने टीचर व अपने माता-पिता को दिया है। वह रोजाना दस घंटे स्टडी करके इस मुकाम तक पहुंची हैं। टीचर्ज ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



