बद्दी : निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में डूबने से दो बच्चों की मौत

पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत किशनपुरा स्कूल के निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में डूबने से दो बच्चों की दु:खद मृत्यु हो गई। जिस पर देकेदार के विरुद्ध लापरवाही बरतने के फलस्वरूप थाना मानपुरा में अभियोग पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मोहित चावला (भा.द.स.), पुलिस अधीक्षक बददी द्वारा घटनास्थल का दौरा किया गया तथा प्रभारी थाना मानपुरा को घटना से संबंधित उचित दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए निर्देशित किया कि बीबीएन. क्षेत्र में चल रहे सभी प्रकार के निर्माणाधीन प्रोजेक्टों में चाहे वह सरकारी हो या प्राईवेट सभी संबंधित विभागाध्यक्ष, पदाधिकारी व ठेकेदार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करेंगे ताकि ऐसी दु:खद घटना की पुनरावृति न हो। अन्यथा संबंधित ठेकेदार व घटना हेतू जिम्मेवार पाए जाने वाले अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



