शिक्षा
अंब : गणित विषय में नीतीश ने 100 में से 100 अंक लेकर विद्यालय का किया नाम रोशन

उपमडंल अंब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरी के छात्र नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त करके अपने गांव का नाम रोशन किया है नीतीश ने दसवीं कक्षा में 700/ 653अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा अध्यापकों को दिया नितीश के पिता दिहाडी मजदूर मजदूरी करते हैं तथा माता गृहिणी है नितीश के पिता बलवीर सिंह ने बताया कि बिना किसी ट्यूशन के 93,2प्रतिशत लेकर नितीश ने यह उपलब्धि हासिल की है



