अपराध
केलांग : सड़क हादसे में चार घायल दो कोलकाता एक राजस्थान निवासी

हिमाचल के लाहौल स्पीति में सड़क हादसे में एक युवती सहित चार लोग घायल हुए हंै। इनमें दो कोलकाता, एक राजस्थान और एक लेह निवासी हैं। चारों को केलांग अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बता दें कि सूर्य भान राठौर 26 पुत्र नरपत सिंह राठौर निवासी हाउस नंबर131, 21 साउथ निबारों रोड जयपुर, राजस्थान, स्टेंजिंन 23 पुत्र ताशी मौतफ निवासी लेह, अमीनदित विश्वास, 28 पुत्री विपुल विश्वास निवासी हाउस नंबर 306डी झील रोड कोलकाता और अनुराग विश्वास 26 पुत्र विपुल विश्वास निवासी 306डी झील रोड कोलकाता स्विफ्ट कार में सवार होकर जा रहे थे। किलिंग सराई के पास कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें दो को सिर पर हलकी चोट आई। प्रारंभिक उपचार को घायलों को सरचू आर्मी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें केलांग अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



